झारखंड

झारखंड मुक्ति मोर्चा डूबता जहाज है, अब कोई इस जहाज पर सवार नहीं होना चाहता- मालती गिलुवा

Published

on

चक्रधरपुर (जय कुमार): भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने राज्य में झामुमो के बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने पर कटाक्ष करते हुए बयान दिया है, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और लोबिन हेम्ब्रम के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा डूबता जहाज है, अब कोई इस जहाज पर सवार नहीं होना चाहता।

हर दिन कोई न कोई इस जहाज से भाग रहा है। पहले सीता सोरेन, फिर चंपई सोरेन और आज संथाल क्षेत्र के बड़े नेता लोबिन हेम्ब्रम उस जहाज को अलविदा कह कर भाजपा के राष्ट्र कल्याणकारी जहाज पर सवार होने आ गए हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि भाजपा का जहाज कभी डूबने वाला नहीं है, इसलिए इस पर सवार होना सुरक्षित रहेगा।

यह भी पढ़ें : आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे दिन आसनतलिया पंचायत एवं केरा पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

आम जनता भी देख रही है कि आने वाले समय में झारखंड राज्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित रहेगा। राज्य में चहुंमुखी विकास केवल भाजपा ही कर सकती है, इसलिए जनता ने पूरी तरह मन बना लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताया जाए। श्रीमती गिलवाने ने झारखंड की जनता को भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आपके भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित है और भाजपा की सरकार बनना तय है। अगर भाजपा जीतती है तो झारखंड में हर वर्ग और राज्य का चहुंमुखी विकास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version