TNF News

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन में हुआ फैसला शिबू सोरेन बनें रहेंगे केंद्र अध्यक्ष पद पर।

Published

on

THE NEWS FRAME

Ranchi : 

झारखंडियों के सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में गतिशील और संकल्पित है  हेमन्त सरकार।

राँची के सोहराय भवन में आयोजित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 12 वें केंद्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम में आज राज्य भर से झामुमो के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आये हुए थे।

कार्यक्रम का आरम्भ पारंपरिक तरीके से किया गया। साथ ही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक रहे स्व. बिनोद बिहारी महतो जी को उनके पुण्य तिथि पर झामुमो के केंद्र अध्यक्ष शिबू सोरेन और उपस्थित सभी मंत्रीगण, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वहीं बिनोद बिहारी महतो अमर रहे के नारे से सारा वातावरण गूंज गया था।

12 वें केंद्रीय महाधिवेशन कार्यक्रम में शिबू सोरेन जी को पुनः निर्विरोध केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया तथा सर्वसम्मति से माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को झामुमो का केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं उपस्थित लोगों ने इस बात को आत्मसात कर कहा – ‘बाबा का आशीर्वाद और मार्गदर्शन संगठन के लिए आवश्यक है।’

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि – ‘आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और पार्टी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और स्नेह का मैं हमेशा ऋणी रहूँगा। झामुमो रूपी इस विशाल वृक्ष की जड़े राज्य के कोने-कोने में फैली रहें, जिन सपनों के साथ हमारे अगुवा साथियों ने लोगों के लिए संघर्ष किया, उसकी पूर्ति हेतु मैं हमेशा प्रयत्नशील रहूँगा।जोहार।’

इन अवसर पर झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट करते हुए कहा –

‘राँची के सोहराय भवन में आयोजित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 12 वें केंद्रीय महाधिवेशन में सम्मिलित हुए। एक एक कार्यकर्ता जिन्होंने दिन – रात के संघर्ष और तपस्या से झा मु मो को मजबूती प्रदान की है, जिनके मेहनत से राज्य में झारखंडियों की सरकार है मैं उनका ऋणी हूँ।’

आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और पार्टी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और स्नेह का मैं हमेशा ऋणी रहूँगा। झामुमो रूपी इस विशाल वृक्ष की जड़े राज्य के कोने-कोने में फैली रहें, जिन सपनों के साथ हमारे अगुवा साथियों ने लोगों के लिए संघर्ष किया, उसकी पूर्ति हेतु मैं हमेशा प्रयत्नशील रहूँगा।जोहार। pic.twitter.com/4uJq56jg1T

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 18, 2021

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version