राजनितिक

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह विधायक प्रतिनिधि परीक्षित महतो ने आज अपने 400 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा।

Published

on

खरसावां, 3 मई 2024 : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह विधायक प्रतिनिधि परीक्षित महतो ने आज अपने 400 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के नेगटासाई के आम बागान में आयोजित सभा में उन्होंने खूंटी के लोकसभा प्रत्याशी सह मंत्री अर्जुन मुंडा की सभा में आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सोय और जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : टाटा स्टील का अंतर विभागीय मेंस वाटर पोलो टूर्नामेंट हुआ संपन्न

बता दें कि श्री महतो राजद के जिला अध्यक्ष के साथ 2009 के लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर से लोजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। श्री महतो के भाजपा के दामन थामने से इस क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिली है। बता दें कि परीक्षित महतो पिछले 20 सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय राजनीति में हैं। वे वर्ष 2001 से 2009 तक राजद के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने 6 साल पूर्व झा मु मो का दामन थामा और इस क्षेत्र से विधायक दशरथ गागराई के प्रतिनिधि थे ।उन्होंने भाजपा में जाने की मुख्य वजह इस क्षेत्र की उपेक्षा बताई ।उन्होंने कहा कि 6 साल पूर्व किए गए कोई भी वादे पूरे नहीं किए गए।उन्होंने अर्जुन मुंडा के नेतृत्व पर अपना विश्वास जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का भविष्य बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version