सोशल न्यूज़

झारखंड के किसी जिला सैनिक बोर्ड में पदाधिकारी का न होना… दुर्भाग्यपूर्ण।

Published

on

Jamshedpur : सोमवार 31 जनवरी, 2022

पूरे झारखंड प्रदेश में भारतीय सेनाओं से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों एवं वीर नारियों की देखरेख के लिए पांच जिला सैनिक बोर्ड है। जो रांची गुमला दुमका हजारीबाग और चाईबासा में है। 1अप्रैल 2021 से चाईबासा के सैनिक कल्याण पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभात कुमार प्रसाद को वेतन नहीं मिला है। यद्धपि पूर्व में ऐसा देखा गया है कि अधिकारी अपनी ड्यूटी करते रहे और बाद में उनका सेवा विस्तार करने के बाद उन्हें पेमेंट मिला। मगर इस बार उनका सर्विस विस्तार अब तक नहीं होने की वजह से पेमेंट नही हुआ। 

जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा जहाँ पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम और सराय कला के सभी पूर्व सैनिकों वीर नारियों एवं उनके आश्रितों  का परिचय पत्र, शैक्षिक स्कॉलरशिप, पेंशन, वैवाहिक अनुदान, मकान मरम्मत, अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग रोजगार के अवसर प्रदान करना इस कार्यालय पर निर्भर है। मगर वर्तमान में सैनिक कल्याण पदाधिकारी नहीं होने की वजह से पुर्व सैनिकों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। दूर-दूर से आए हुए अनपढ़ गरीब सैनिकों के परिवार हजारों रुपए खर्च कर चाईबासा जाते हैं और बिना काम हुए वापस अपने घर को लौट रहे हैं। 

जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा के ऊपर लगभग 10,000 पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन आश्रित है। पूरे देश में जहां सैनिकों के सम्मान उनके त्याग एवं बलिदान की गाथा गाते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ गौरव सेनानियों एवं शहीद परिवार को मिलता है। वहीं झारखंड प्रदेश में पहली बार शायद प्रदेश में किसी की भी सरकार रही हो, पूर्व में ऐसी घटना नहीं घटी। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने स्थानीय विधायक माननीय श्री सरजू राय जी को इस विषय की लिखित जानकारी 6 दिसंबर 2021 को दी थी और सहयोग का अस्वासन प्राप्त हुआ है। 

शहर के पूर्व सैनिकों का मानना है कि सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेनी चाहिए और तत्काल प्रभाव से सभी जिला सैनिक बोर्ड में सैन्य अधिकारियों का नियुक्ति अथवा सर्विस विस्तार अभिलंब करना चाहिए। जिससे पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद है। 

आज भुइयांडीह स्लैग रोड  स्थित प्रीतम पार्क सामुदायिक भवन में पूर्वी सिंहभूम का इकाई के पदाधिकारियों ने बैठक कर चिंता व्यक्त की आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव रंजन जिला मंत्री दिनेश सिंह कोषा अध्यक्ष अमित कुमार अशोक श्रीवास्तव भोला सिंह महेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version