चुनाव 2024

झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

Published

on

रांची/मुंबई, 20 नवंबर 2024: आगामी झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा एनडीए ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) शाहिद परवेज़ ने विश्वास व्यक्त किया है कि दोनों राज्यों में भाजपा एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

उन्होंने कांग्रेस, जेएमएम और गठबंधन की सरकारों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन सरकारों ने केवल “लूट और जुमलेबाजी” की है। उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में बड़े-बड़े घोटाले उजागर हुए हैं। विकास कार्य ठप रहे और जनता ने इन सरकारों की नाकामी को करीब से देखा है। अब जनता का भरोसा केवल और केवल भाजपा की सरकार पर है।”

यह भी पढ़ें : चक्रधरपुर की छंदा भट्टाचार्य ने जीता अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में वर्ल्ड रिकॉर्ड एचीवर अवार्ड

शाहिद परवेज़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा, “हमारे आदर्श प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ पर टिका है। भाजपा की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास सुनिश्चित करती है, जिसका उदाहरण पिछले वर्षों में देशभर में देखने को मिला है।”

उन्होंने दावा किया कि भाजपा एनडीए ही एकमात्र विकल्प है जो झारखंड और महाराष्ट्र को स्थिर और मजबूत नेतृत्व प्रदान कर सकती है। शाहिद परवेज़ ने कहा, “दोनों राज्यों में भाजपा एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और जनता का सपना साकार होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version