TNF News

झारखंड इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने रतन टाटा के निधन पर जताया गहरा शोक, भारतीय उद्योग जगत को बताया अपूरणीय क्षति।

Published

on

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन नवल टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा के निधन से भारतीय उद्योग जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। राकेश्वर पांडेय ने कहा कि जमशेदपुर के विकास में रतन टाटा का अमूल्य योगदान रहा है।

रतन टाटा ने टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और उन्होंने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अन्य उद्योग समूहों के लिए एक मानक स्थापित किया। पांडेय ने याद दिलाया कि कोरोना महामारी के दौरान रतन टाटा ने उदारता का परिचय देते हुए देश की बेहतरी के लिए 1500 करोड़ रुपये का योगदान किया था, जो उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें : भारत के रत्न रतन टाटा का निधन, देश शोक में डूबा।

राकेश्वर पांडेय ने कहा कि रतन टाटा का योगदान सिर्फ उद्योग जगत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वे सामाजिक और मानवीय कार्यों में भी अग्रणी रहे, जिससे देश को नई दिशा मिली है। उन्होंने भारत सरकार से निवेदन किया है कि रतन टाटा को जल्द भारत रत्न से नवाजा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version