TNF News

झामुमो छोड़ सैकड़ों नेताओं ने थामा भाजमो का दामन।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : रविवार 26 जून, 2022

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय से प्रभावित होकर बिरसानगर से झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा का दामन थामा। 

यह कार्यक्रम भाजमो के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। बिरसानगर के विभिन्न छेत्र से भी कई लोगों ने भाजमो को अपना आदर्श माना और सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें मुख्य रूप से सुनील राव, प्रसंजीत सिंह, शंकर कर्मकार, त्रिलोचन महतो, प्रसंतो अचार्य, पशुपति रविदास, सूरज मुंडा, अर्जुन रजक, कार्तिक राय, मिथलेश गिरी, बलदेव सिंह, कृष्णा रजक, दिनेश पासवान, छोटू रविदास, अमृत रविदास, विमल रविदास सहित अन्य थे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, जिला मंत्री राजेश झा, विकास गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष  धर्मेंद्र प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, ST मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश कोया, पी विजय कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष – सरस्वती, खामरी, लक्ष्मी सरकार, गुरमीत कौर उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version