क्राइम

झाड़ियों में मिला नाबालिक सुखी का शव।

Published

on

THE NEWS FRAME

क्राइम डायरी : मंगलवार 14 सितंबर, 2021

झारखंड राज्य के पाकुड़ जिले में महेशपुर थाना के तसरिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक नाबालिक लड़की की हत्या पत्थर से कूच कर, कर दी गई।

यह घटना सोमवार 13 सितंबर की रात की है। 17 वर्षीय सुखी मुर्मू का शव तसरिया गांव की झाड़ियों में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन को दी। घटनास्थल पर एसपी हरदीप पी जनार्दनन, एसडीपीओ महेशपुर नवनीत हेम्ब्रम, थाना प्रभारी रत्नेश मिश्रा पहुंचे और मामले की छानबीन करने लगे। शव को देख कर यह बात सामने आई कि हत्या पत्थर से कूच कर की गई है। महेशपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और स्थानीय लोगों से इसकी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि जल्द ही अपराधी पकड़ा जाएगा। हालांकि घटना की वजह अभी तक ज्ञात नहीं हो पाई है।

पूछताछ के क्रम में मृतका सुखी मुर्मू के घरवालों ने बताया कि गांव के नजदीक ही सोमवार की शाम को पोखरिया हाट में समान खरीदने के लिए सुखी गई हुई थी। घर वालों ने रात भर उसका इंतजार किया। वह वापस नहीं आई। घर वाले बहुत परेशान थे। सभी जगह खोजा लेकिन यह नहीं मिली। मंगलवार की सुबह-सुबह ही ग्रामीणों ने सुखी का शव गांव के बाहर झाड़ियों में देखा। 

घर वालों इस घटना से सदमें में हैं। सरकार से उम्मीद लगा रहें हैं कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिला सके। पुलिस को मृतका के साथ बलात्कार होने का भी शक है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही बात मौत की वास्तविक वजह मालूम हो पाएगी।

पढ़ें खास खबर– 

रैट किलर – बना टूथपेस्ट। जिसके इस्तेमाल से एक जवान लड़की की जान चली गई।

ब्रिटेन में हुआ करिश्मा! मात्र 2 महीने की गर्भवती ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version