झारखंड

जेएनएसी द्वारा स्वनिधि से समृद्धि कैंप का आयोजन।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपप्रशासक सह अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम पीयूष सिन्हा तथा विशेष पदाधिकारी अजीत कुमार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वनिधि से समृद्धि कैंप का आयोजन बारीडीह आश्रयगृह और ह्यूम पाईप, भूइंयाडीह में किया गया।

ह्यूम पाईप कालोनी में स्वयं सहायता समूह के महिला सदस्य अपने घर से सब्जी/अनाज, कपड़े की धुलाई/सिलाई, बच्चों एवं बडों के साईज के कपडों, नमकीन इत्यादि का विक्रय करते हैं। 10/20/50 हजार तक के स्वनिधि ॠण प्राप्त लाभूक गण एवं परिवार के सदस्य सरकारी योजनाओं का लाभ एक स्थान पर मिलने से प्रफुल्लित दिखे। 

जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी अजीत कुमार द्वारा बताया गया कि जल्द ही टाउन वेंडिंग कमिटी के बैठक का आयोजन जायेगा। 

कैंप में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सामुदायिक संगठनकर्ता आशिया अहमद खान एवं आवासीय विक्रेताओं हेतु सामुदायिक संगठनकर्ता सम्पूर्णा माधूरी किरण लाभार्थियों के साथ भाग लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version