क्राइम

जुबली पार्क से सुबह चोरी किया गया स्कूटी चोर सहित बरामद।

Published

on

जमशेदपुर | झारखण्ड 

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबली पार्क से सुबह 06.00 से 07.00 बजे के बीच एक सफेद रंग का स्कूटी जिसका रजि० नं० JHOSBU8638 को अज्ञात अभियुक्त द्वारा चोरी करने के आधार पर बिष्टुपुर थाना कांड सं0 241/2023 दिनांक 15.09.2023 धारा 379 भा0द0वि0 दर्ज कर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पुलिस टीम गठन कर मात्र 05.00 घंटे के अंदर इस कांड में शामिल अभियुक्तों 01. ऋषी दलाई उम्र- 19 वर्ष, पिता- सचिन दलाई पता- म0 सं0- 291, बिरसानगर जोन नं0 06 नियर गिताजंली अपार्टमेंट थाना- बिरसागनर, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर एवं (02) गौरव मुखी उम्र 19 वर्ष, पिता- स्व0 शिकराम मुखी, पता- बिरसानगर जोन नं0- 05, नियर पाल चौक थाना- बिरसागनर जिला- पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के पास से एक सफेद रंग का स्कुटी एवं एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल को बरामद कि गई है। 

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों द्वारा इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए दिनांक- 15.09.2023 को एग्रिको सिग्नल, सिदगोड़ा थाना से एक ऑटो सवार महिला ओप्पो कंपनी का मोबाईल छिनतई की घटना को भी स्वीकार किया। इसके साथ ही साथ शहर के अन्य जगहों पर छिनतई की घटना को भी स्वीकार किया। जिसे पुलिस रिमाण्ड लेकर पुछताछ कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version