सोशल न्यूज़

जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में स्वच्छ उत्सव 2023 अंतर्गत ‘Waste to Art’ एग्जीबिशन कार्यक्रम की शुरुआत ट्रैफिक थाना प्रभारी संगीता कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम सह कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के निदेशानुसार स्वच्छ उत्सव 2023 के अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में स्वच्छ उत्सव 2023 अंतर्गत ‘waste to art’ एग्जीबिशन कार्यक्रम की शुरुआत ट्रैफिक थाना प्रभारी संगीता कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपनी प्रतिभाओं का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया :

1. प्रतिमा सामद द्वारा (कपड़े से डोर मेट )

2. चंद्र लता जैन द्वारा (गोबर का उपयोग कर दीया धूप बत्ती एवं मच्छर भगाने वाले क्वाइल)

3. सुलेखा चौधरी द्वारा (बीज का प्रयोग कर सजावट के सामान एवं खिलौने)

4. तनुश्री एवं सृष्टि शर्मा द्वारा (पेपर एवं कार्डबोर्ड उपयोग कर फोटो फ्रेम, दीया डिजाइनिंग)

5. नंदनी कुमारी द्वारा( चूड़ियों का इस्तेमाल कर सजावट के सामान बनाने की कला को साझा किया गया)

6. श्री कुमारी द्वारा( कपड़े का इस्तेमाल कर तोरण फोटो फ्रेम एवं डांडिया डिजाइनिंग की कला को साझा किया गया)

7. आराध्या कुमारी द्वारा (पेपर के इस्तेमाल से पेंसिल बॉक्स बनाने की कला को साझा किया गया)

8. फरजाना (तेज महिला समिति) द्वारा बादाम के छिलके कपड़े ,कार्डबोर्ड एवं थर्माकोल का इस्तेमाल कर घर के सजावट के सामान बनाने की कला को साझा किया गया।

9. रेशमा खातून (सहायता महिला समिति) द्वारा प्लास्टिक का उपयोग कर घर में सजाने वाले झूमर एवं इयरबड्स का इस्तेमाल कर मिरर डिजाइनिंग कला को साझा किया गया।

10. जिन्नत प्रवीण द्वारा (कपड़े से सजावट के सामान बनाने की कला को साझा किया गया)

11. उषा देवी (ओम साईं महिला समिति) द्वारा बल्ब एवं कपड़े का इस्तेमाल कर घर के साज- सजावट बनाने की कला का प्रदर्शन किया गया।

12. विद्यावती देवी (जय जगन्नाथ महिला समिति) द्वारा टेंट में हो रहे इस्तेमाल कपड़े से छाता प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल कर प्लांटेशन एवं कपड़े से डोर मेट बनाने की कला का प्रदर्शन किया गया।

13. नंदनी विश्वकर्मा, उपासना कुमारी, राखी सरदार एवं निकिता शर्मा द्वारा पेन  पेपर का इस्तेमाल कर गांव की कला का प्रदर्शन किया गया वहीं दूसरी ओर  प्लास्टिक के टब एवं टायर का इस्तेमाल कर वाटर हार्वेस्टिंग करने की प्रक्रिया को साझा किया गया। पेपर से बने घर की सजावट एवं प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल कर प्लांटेशन करने की कला का प्रदर्शन किया गया।

14.पुष्पा महतो(केश्री महिला समिति) द्वारा 3R (reduce,reuse,recycle) करने की कला का प्रदर्शन किया गया।

15. योग्यता बघेल ( जय महालक्ष्मी इला समिति) द्वारा पेपर का इस्तेमाल कर कुआ, साडू की लकड़ी का इस्तेमाल कर घर एवं घर निर्माण में बचे हुए वायर का इस्तेमाल कर सजावट के सामान बनाने की कला का प्रदर्शन किया गया।

16. उषा देवी(जिज्ञासा महिला समिति) द्वारा अगरबत्ती बनाने की कला का प्रदर्शन किया गया।

17. उर्मिला साहू (वैष्णवी महिला समिति) द्वारा प्लास्टिक बोतल का उपयोग कर पौधा रोपण की कला का प्रदर्शन किया गया।

18. पुष्पा देवी (गंगा महिला समिति) द्वारा पीने के सामान एवं कपड़े से डोर मेट बनाने की कला का प्रदर्शन किया गया।

19. सविता जैन(प्रेरणा महिला समिति) नारियल दाब  , बोरेकी रस्सी एवं कंस्ट्रक्शन पाइप्स का प्रयोग कर पेन स्टैंड बनाने की कला का प्रदर्शन किया गया। मौके पर नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, पुष्पा तिर्की, अमृता साक्षी, ब्रांड एंबेसडर सुनीता शर्मा,CRP प्रीति विश्वकर्मा, इंदु कुमारी ,आरती कुमारी , शाइन प्रवीण,रूमान खातून आदि मौजूद थीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version