झारखंड

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल जी का पुण्य तिथी मनाया गया

Published

on

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व मुख्यमंत्री बिहार स्वर्गीय बीपी मंडल जी का पुण्य तिथी आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया साथ ही शहादत दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं जिला पदाधिकारी ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

शहादत दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बीपी मंडल मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से संसद के रूप में प्रतिनिधित्व करते रहे और 1968 ई में बिहार के मुख्यमंत्री बनाए गए साथ ही मंडल कमीशन आयोग के अध्यक्ष भी बने। उनके नेतृत्व में संपूर्ण भारत वर्ष में पिछड़ा आयोग से संबंधित उनके रिपोर्ट की चर्चा व्यापक रूप में प्रभावशाली रूप से विद्यमान है। वह एक जमिंदार परिवार से संबंधित भी रहे।

यह भी पढ़ें : बिस्टुपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों पर लाठी चार्ज करने वालों पर प्राथमिक हो: अमित सिंह

उनके पिता जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी एवं अधिवक्ता रहे, उनके पिता का नाम रासबिहारी मंडल एवं माता का नाम सीतावती मंडल था वह अपने मां बाप के सातवें संतान थे। उनके अंदर विलक्षण क्षमता थी। समाज का कल्याण, समाज का सेवा तथा क्षेत्र के विकास में उनके अपूरणीय योगदान के लिए सदा हम लोगों के बीच में जाने जाते रहेंगे।

झारखंड के प्रभारी कैलाश चंद्र साहू ने स्वर्गीय बीपी मंडल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बीपी मंडल जी को देश हमेशा याद रखेगा, पिछड़ी जातियों के लिए उन्होंने संघर्ष किया एकजुट किया और अपने हक और अधिकार कैसे लिया जाता है। यह सिखाया आज उनका संघर्ष का नतीजा है की पिछड़ी जातियों को पूरे देश में 27% आरक्षण मिल रहा है।

प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि स्वः बी पी मण्डल एक संस्कारी परिवार से आते थे। समाज को इनसे बहुत लाभ हुआ। मण्डल कमिशन के अध्यक्ष बने और आज पिछड़ा समाज को 27% आरक्षण मिला। वे सभी को मुख्य धारा में ला कर देश को बढ़ाने के पक्षधर थे।

श्रद्धांजलि देने वाले में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, झारखंड प्रदेश कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर कैलाश चंद्र साहू, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, अशोक सिंह, संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, अजय मंडल राकेश साहू धीरज कुमार त्रिनाथ, इंतिखाब वास्ती, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, सरदार सुरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, निखिल तिवारी, कुमार गौरव, रंजीत झा सहित कांग्रेस जन्म शामिल हुए।

World's best IQ level developed system

World’s best IQ level developed system: Click here – iqs.one

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version