क्राइम

जानिए उस रात जलसा बार में क्या हुआ था? एसपी की जुबानी। 12 घंटे के अंदर मुख्य अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।

Published

on

THE NEWS FRAME

मानगो, डिमना जलसा बार गोली कांड का हुआ खुलासा। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। 

Crime | Dairy

एमजीएम थाना अंतर्गत दिनांक 11 सितंबर 2023 को डिमना चौक के समीप जलसा नामक बार में रात्रि करीब 10:50 स्वराज नरसिंह गगराई एवं उसका एक साथी बैठकर शराब पी रहा था। इसी बीच गुंजन कुमार, देवनारायण यादव एवं उनके साथ अन्य 3, 4 व्यक्ति भी जलसा बार में जाकर बार मालिक से शराब मांगे। जब बार मालिक के द्वारा बोला गया कि अब काफी रात्रि हो गया है, इसलिए शराब नहीं मिलेगा। तब वे सभी बार में उपस्थित स्टॉफ के साथ होहंगामा करने लगे। 

शोरगुल करने के कारण पूर्व से शराब पी रहे स्वराज नरसिंह गगराई एवं उसके साथी भी अनावश्यक रूप से गुंजन कुमार, देवनारायण यादव एवं उन लोगों के साथ आये अन्य व्यक्तियों के साथ उलझ गये। इस दौरान स्वराज नरसिंह गगराई काफी आक्रोशित हो गया और अपने पास छुपा कर रखा अवैध पिस्तौल का इस्तेमाल करते हुए गुंजन कुमार एवं उसके साथ आये व्यक्तियों को लक्ष्य कर दो राउण्ड गोली फायर किया। इस फायरिंग की घटना में गुंजन कुमार एवं देवनारायण यादव दोनों जख्मी हो गये, जिन्हें तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद स्वराज नरसिंह गगराई अपने साथी के साथ बार के दो तल्ला छत से कूद कर भागने में सफल हो गया था, जिसे भागने के दौरान पेट एवं छाती में मामूली रूप से खरोच भी आई।

घटित घटना के संबंध में गुंजन कुमार का फर्दबयान प्राप्त कर एम०जी०एम० थाना कांड स०- 113 /2023, दि०-12.09.2023 दर्ज कर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देश में एक छपामारी दल का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के बाद करीब 12 घंटे के अंदर प्राथमिकी अभियुक्त स्वराज नरसिंह गगराई को गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल, गोली बरामद किया गया है। विदित हो कि जिस गोली से गुंजन एवं देवनारायण जख्मी हुए थे, उस गोली का खोखा भी जलसा बार से पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version