झारखंड

जमशेदपुर में जम्मू अखाड़े की भव्य कलश यात्रा निकाली गई, आतिशबाजी ने सजाया आसमान

Published

on

जमशेदपुर, 15 अप्रैल 2024: 14 अप्रैल को जमशेदपुर के प्रसिद्ध जम्मू अखाड़े द्वारा एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

इस यात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नदी घाट पर अखाडा पहुंची और कलशों में जल भरा गया। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों और भक्तों के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। झांकियां भी निकाली गयी।

अखाड़े में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने आसमान को रोशन कर दिया। यह आतिशबाजी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

अखाड़े में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने आसमान को रोशन कर दिया। यह आतिशबाजी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक ने मॉक ड्रिल का आयोजन कर त्योहारों के दौरान सुरक्षा का जायजा लिया

इस बार जम्मू अखाड़े के संरक्षक बंटी सिंह जी ने अपने दिवंगत पिता कमल किशोर जम्मू जी की स्मृति में इस आयोजन को समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि “मेरे पिता जी रामनवमी के बहुत बड़े भक्त थे और हर साल इस त्योहार को धूमधाम से मनाते थे। इस साल मैंने उनके स्मरण में यह भव्य आयोजन किया है।”

इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उन्होंने जम्मू अखाड़े द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन की सराहना की।

यह कलश यात्रा और आतिशबाजी का आयोजन जमशेदपुर में रामनवमी के त्योहार का मुख्य आकर्षण रहा।

Please Visit to our site: iqs.one

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version