TNF News

जमशेदपुर शहर में 1 नवंबर को होगी सद्भावना दौड़, पन्द्रह हजार शहरवासी होंगे शामिल।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 03 अक्टूबर, 2022 

रविवार 02 अक्टूबर, 2022 सद्भावना दौड़ आयोजन समिति की बैठक केके बिल्डर के काशीडीह स्थित आवास पर संध्या 3:00 बजे आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता विकास सिंह ने की। विगत वर्षों में करोना महामारी की वजह से इस दौड़ को सांकेतिक रूप से मनाया गया था वहीँ  वर्तमान परिस्थिति में इस दौड़ को भव्य तरीके से आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। नवरात्रि एवं छठमहापर्व को देखते हुए इस दौड़ को 1 नवंबर 2022 को सुबह 7:00 बजे मनाये जाने पर सर्वसहमति बनी है। 

पिछले कार्यक्रमों में हुई त्रुटि को सुधारते हुए दौड़ को शहर वासियों के लिए यादगार बनाने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सुझाव और सहयोग लिया जाएगा साथ ही शहर में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि भी सम्मानित होंगे। पूर्व में जिन संस्थाओं का सहयोग मिला उनमें पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम, युवा सोच, कोरु फाउंडेशन जमशेदपुर फ्लैगर्स, जन सेवा संघ ट्रस्ट, कोशिश, नमन, रेड क्रॉस सोसाइटी, एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन, केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति, एन सी सी आदि शामिल थे। प्रतिभागियों को दिए जाने वाले सर्टिफिकेट में भी इस बार कुछ बदलाव किया जाएगा रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ-साथ कुछ अन्य संस्थाओं का भी सिंबल शामिल किया जाएगा इस सर्टिफिकेट से युवाओं को अपनी नौकरी तलाशने में भी सहयोग मिलेगा। 

आज के बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, शिव प्रकाश शर्मा, नीलकमल शेखर, ऋषभ सिंह, आशीष जायसवाल, बबलू कुमार, श्याम बिहारी, आलोक शर्मा, ओम सिंह एवं गौरव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version