TNF News
जमशेदपुर शहर के चित्रकारों ने आगरा में बिखरे कला के अद्भुत रंग, कार्यशाला शिविर सह प्रदर्शनी में हुए शामिल।
Agra : शनिवार 8 अक्टूबर 2022
आगरा शहर में दिनांक 2 अक्टूबर 2022 से 4 अक्टूबर 2022 तक चली कार्यशाला शिविर सह प्रदर्शनी में जमशेदपुर शहर के चित्रकारों ने शामिल होकर शहर का मान बढ़ाया है, बता दें की कार्यशाला शिविर सह प्रदर्शनी आयोजन “कलाकुंज फाउंडेशन भिवंडी, राजस्थान” द्वारा किया गया था।
इस कार्यक्रम में पूरे भारत से कलाकार यहां आए हुए थे। मुख्य तौर से पंजाब, झारखंड, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों कलाकार उपस्थित हुए।
वहीँ झारखंड राज्य के जमशेदपुर शहर से राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए मिस्टर चिरारंजन मजूमदार, मि. बिस्वजीत रॉय, और श्री स्वरूप दत्ता इस शिविर में शामिल हुए। यह तीन दिवसीय कला कार्यशाला शिविर थी जहां कलाकारों ने लाइव पेंटिंग बना कर, अपनी कला के द्वारा रंगों को जिवंत कर दिया था।
कार्यक्रम का आयोजन होटल ताज प्लाजा, ताज नगरी, आगरा में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रेखा कक्कड़ थीं। कार्यशाला शिविर सह प्रदर्शनी में 25 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया। 4 अक्टूबर 2022 को सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
बता दें की कार्यक्रम की आयोजक सुश्री रजनी शर्मा, कलाकुंज फाउंडेशन, भिवंडी, राजस्थान थीं “जो एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं। इस कार्यशाला को सफल बनने में सभी सदस्यों का योगदान रहा है। हालाँकि सुश्री रजनी शर्मा ने इसे सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।