TNF News

जमशेदपुर में 332 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

Published

on

जमशेदपुर: जमशेदपुर में आज दुर्गा पूजा के समापन पर माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है, जिसमें शहर और आसपास के कुल 332 पूजा पंडाल शामिल हैं। विसर्जन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।

स्वर्णरेखा नदी घाट पर सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, तैराकों की तैनाती, एम्बुलेंस, और फर्स्ट एड जैसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन की टीम भी पूरी चौकसी बरतते हुए विसर्जन के दौरान सहयोग कर रही है, ताकि यह प्रक्रिया सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

जमशेदपुर अक्षेस की ओर से साफ सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें : भारत के रत्न रतन टाटा का निधन, देश शोक में डूबा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version