क्राइम

जमशेदपुर में ब्राउन सुगर की तस्करी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

Published

on

क्राइम जमशेदपुर: दिनांक 23 अगस्त 2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को एक गुप्त सूचना मिली कि बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नं0 03, डी ब्लॉक में स्थित शिव मंदिर के पास निवासी करन कुमार पिता तुलसी सिंह अवैध रूप से ब्राउन सुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त है। इस सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक नगर, जमशेदपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोन नं0 1बी, गुडिया मैदान के पास से करन कुमार (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान, उसके दाहिने जेब से काले प्लास्टिक में लिपटा 1.30 ग्राम ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इसके साथ ही, आरोपी के पास से एक सैमसंग और एक मोटोरोला कंपनी के मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

गिरफ्तारी के बाद करन कुमार ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। जांच में पता चला कि करन का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी बिरसानगर थाना कांड संख्या 102/22 में धारा 457/380 के तहत गिरफ्तार हो चुका है।

जप्त सामान:
1. 1.30 ग्राम ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ
2. सैमसंग कंपनी का मोबाइल – 01
3. मोटोरोला कंपनी का मोबाइल – 01

छापेमारी दल में शामिल:
1. पुलिस उपाधीक्षक नगर, जमशेदपुर
2. पु.अ.नि. नेमधारी रजक, थाना प्रभारी, बिरसानगर थाना
3. पु.अ.नि. लालचन्द बेदिया
4. पु.अ.नि. रामतबक्या कुमार
5. आ. 943 अर्जुन राणा
6. आ. 1669 वैद्यनाथ टुटी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version