झारखंड

जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: शताब्दी मजुमदार बनीं नई एसडीओ, छह अन्य अधिकारियों का भी तबादला।

Published

on

जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल के तहत शताब्दी मजुमदार को नया एसडीओ नियुक्त किया गया है, जो आईटीडीए की पूर्व परियोजना निदेशक रह चुकी हैं। इससे पहले इस पद पर पारुल सिंह कार्यरत थीं, जिनका अब तबादला हो गया है। शनिवार को छह प्रशासनिक पदाधिकारियों का भी तबादला हुआ, जिसमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:

1. अमरेंद्र कुमार (एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर) को कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
2. अजय कुमार साव (एनईपी निदेशक सह प्रभारी एडीसी) को कोल्हान परिवहन प्राधिकरण के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
3. रंजीत लोहरा (मानगो नगर निगम के अपर आयुक्त) को स्वास्थ्य विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
4. सुमित प्रकाश (कार्यपालक पदाधिकारी) का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में किया गया है।
5. शंकराचार्य (सरायकेला के डीटीओ) को जिला कल्याण पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
6. अनिकेत सचान (खूंटी के एसडीएम) को एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर के खाली पद पर पोस्टिंग मिली है।

यह तबादले प्रशासनिक कामकाज को और सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : सीतरामडेरा में व्यवसायी से लूट का पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version