झारखंड
जमशेदपुर में पत्रकारों के साथ जेएनएसी के नगर प्रबंधक ने की बदतमीजी। जिसके खिलाफ हैं समाजसेवी सैकत सरकार।
जमशेदपुर | झारखण्ड
जमशेदपुर में पत्रकारों के साथ जेएनएसी के नगर प्रबंधक ने की बदतमीजी। जिसके खिलाफ हैं समाजसेवी सह आजसू छात्र संघ वरीय कोल्हान उपाध्यक्ष सैकत सरकार। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया की आज दिनांक 29.04.2023 लिंक न्यूज के माध्यम से जानकारी मिली है कि दो सम्मानित पत्रकार भाइयों के साथ जमशेदपुर स्थित जेएनएसी के सिटी मैनेजर ने बदसलुकी कि है। इस विषय को लेकर वे कडी निन्दा करते हैं और देश के प्रधानमंत्री, झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त महोदया जी को ट्वीट के माध्यम से जानकारी देकर करवाई करने का अनुरोध किया है।