झारखंड

जमशेदपुर में जनता के बीच एक अलग पहचान बनाती आम आदमी पार्टी

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड  

दिनांक 05/11/ 2023 को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम ने बिरसानगर जोन 3 ब्लॉक D की जनता से मुलाकात किया। ज्ञात हो कि बिरसानगर जोन-3 ब्लॉक D की जनता काफी दिनो DVC के द्वारा बिजली सप्लाई बांस के सहारे सप्लाई किया जा रहा था और इनके घरों के उपर 11000 वोल्ट का हाई टेंशन वायर मौत की हर दिन दस्तक दे रहा था।

यहां के स्थानीय लोगो ने वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक के पास जा कर इसकी गुहार लगाई लेकिन कोई फायदा नही हुआ। इसके बाद यहां की जनता ने आम आदमी पार्टी की ओर रुख किया। आम आदमी पार्टी की महानगर जमशेदपुर टीम ने अभिषेक कुमार जी के नेतृत्व में विजिट किया और तुरंत DVC के अधिकारी को दिनांक 02/12/2022 को ज्ञापन के माध्यम से इसकी जानकारी दी और इसे अभिलंब ठीक करने की मांग की।

आप तो जानते है की सरकारी तंत्र कितना सुस्त होता है। काम नहीं हुआ। ज्ञापन पर ज्ञापन दिया गया काफी फॉलोअप किया गया इस बीच बिजली विभाग के  SDO का तबादला हो गया। नए SDO को फिर से इसकी जानकारी दी गई। बिरसानगर बिजली विभाग के कार्यालय के सामने बारिश के मौसम में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया बिजली विभाग के अधीक्षण अभियन्ता से जा कर आदित्यपुर में मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया गया। 11 महीने की कड़ी मेहनत के बाद DVC द्वारा अंततः बिजली का पोल लगा कर बिजली सुचारू रूप से सप्लाई किया गया और 11000 वोल्ट के हाई टेंशन वायर को कवरिंग किया गया साथ ही साथ पोल लगाया गया।

जमशेदपुर महानगर टीम ने अभिषेक कुमार, पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में वहां के स्थानीय लोगो से फिर, कल मुलाकात किया। यहां की जनता आम आदमी पार्टी की इस कार्य से काफी खुश है और अब आम आदमी पार्टी को अब अपनी पार्टी बता रही है। स्थानीय लोगो से बातचीत की कुछ अंश हमने वीडियो और फोटो में संग्रह किया है।

इस कार्य को पूरा करने में जमशेदपुर महानगर टीम और विधानसभा टीम के सभी कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत है और वे सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र है जो इस मुहिम में चट्टान के तरह डटे रहे।

कल के इस विजिट में आम आदमी पार्टी की ओर से पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, जिला सह सचिव शंकर ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह, श्रीमति रानी देवी, दीपक कुमार, लक्ष्मण हेंब्रम, बंटी कुमार एवं मोहम्मद सगीर मौके पर मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version