Election

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के मतदाताओं को शिव शंकर सिंह का विशेष आभार

Published

on

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार प्रकट करते हुए शिव शंकर सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में क्षेत्र के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह चुनाव परिवारवाद के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई थी, जिसमें सभी साथियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका साथ दिया।

यह भी पढ़ें :  सिंहभूम चैम्बर का दीवाली मिलन समारोह शुक्रवार, 15 नवंबर को गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र।

श्री सिंह ने कहा, “इस चुनाव को सफल बनाने में सभी साथी कार्यकर्ताओं, चुनाव प्रबंधन टीम और उन सभी लोगों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सलाह, सहयोग और स्नेह के साथ इस चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।”

उन्होंने पुलिस प्रशासन, मीडिया के साथियों और मतदान कर्मियों का भी धन्यवाद व्यक्त किया, जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सेवाएं देकर इसे शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

शिव शंकर सिंह ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैं आगे भी क्षेत्र की समृद्धि के लिए जनसेवा के उद्देश्यों को सार्थकता देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version