क्राइम

जमशेदपुर पुलिस ने आज छह अलग अलग मामलों में कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

जमशेदपुर पुलिस सक्रीय रूप से लगातार अपराधियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे कर रही है ताकि हमारा समाज अपराध मुक्त रहे।  

इस क्रम में आज आज दिनांक 20.3.2023 को जमशेदपुर पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निम्नलिखित कांड में शामिल अन्य अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है: – 

1. परसुडीह थाना कांड संख्या 119/22, धारा 341, 323, 153A, 295A,379 34 भा द वि के प्राथमिकी अभियुक्त यशवंत शुक्ला उर्फ बमबम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 

THE NEWS FRAME
यशवंत शुक्ला उर्फ बमबम

2. सोनारी थाना कांड सं 009 / 2023 दिनांक 21/01/23 धारा-385/387 भा0 द० वि० में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पहला अपराधी गौरंगो दास पिता परफूलों दास पता 476जल्दी आ बस्ती निर्मल नगर, तथा दूसरा अपराधी सूरज मछुआ पिता मोहन मछुआ पता कालिंदी बस्ती निर्मल नगर दोनों थाना सोनारी जमशेदपुर है। 

THE NEWS FRAME
गौरंगो दास और सूरज मछुआ

3. दिनांक 20/03/2023 को संजय देव शर्मा पिता निताई देव शर्मा, पता भालूबासा विवेकानंद फ्लैट के रहने वाले सीतारामडेरा थाना आए और लिखित आवेदन दिए की इनके फ्लैट में घुसकर सागर मुखी पिता कैलाश मुखी पता हरिजन बस्ती द्वारा लोहा की चोरी, वाटर मीटर की चोरी कर लिया है। इस संदर्भ में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 34/23 दिनांक 20/03/2023 धारा 379/461 भा द वि दर्ज कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त को चोरी की गई समान के साथ बरामद कर गिरफ्तार कर आज दिनांक 21/03/2023 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 

THE NEWS FRAME
सागर मुखी

4. बागबेड़ा थाना कांड सं0-98/21, दिनांक-12/08/2021, धारा-323/302/34 भा0द0वि0 के प्राथमिकी अभियुक्त सिमल माथुर उर्फ सिमल महतो, उम्र-24 वर्ष, पे0- कमल माथुर, पता- सी पी टोला, बागबेड़ा, थाना- बागबेड़ा, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को गिरफ्तारी पश्चात आज दिनांक-21/03/2023 को माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया। 

सिमल माथुर उर्फ सिमल महतो

5. आज दिनांक 21/03/2023 को सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मानगो बस स्टैंड से छोटा चांद भुइया एवम एक नाबालिग द्वारा टेलर से तिरपाल चोरी करने के आरोप में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 35/2023 दिनांक 21/03/2023 धारा 414/34 भा द वि दर्ज कर उपरोक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 

छोटा चांद भुइया

6. दिनांक 20.03.2023, 12:05 बजे म०स० 117 बिरसानगर जोन न० 7 थाना -गोलमुरी, सुमन सेन के लिखित आवेदन के आधार पर गोलमुरी थाना कांड संख्या-28/23 दिनांक-  20.03.2023, धारा -419/ 420/ 467/ 468/ 471/ 34 भा०द०वि० दर्ज कर कपटपूर्ण आश्य से धोखाधड़ी करने के आरोप में राज कोर और गुरु दयाल सिंह, दोनों का पता-बिरसानगर जोन-2 को अग्रतर कार्रवाई हेतु गिरफ्तार किया गया है। 

गुरु दयाल सिंह और राज कोर
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version