Election

जमशेदपुर को “राज्य” कहने पर सौरव विष्णु ने कसा तंज, कहा- बीजेपी प्रत्याशी की शिक्षा पर सवाल।

Published

on

जमशेदपुर : हाल ही में जमशेदपुर (पूर्वी) में बीजेपी प्रत्याशी पूर्णिमा दास द्वारा जमशेदपुर को “राज्य” कहने पर सौरव विष्णु ने तंज कसा है। सौरव विष्णु ने जनता के सामने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को जमशेदपुर एक राज्य लगता है, उसकी शिक्षा और समझ पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी के चयन से क्षेत्र के बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

बता दें पूर्णिमा दास झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओड़िसा के माननीय राज्यपाल श्री रघुवर दास जी की बहू है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं और ट्रांसपर्सन कर्मचारियों को ‘वुमन इन माइनिंग इंडिया’ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में सम्मानित किया गया

सौरव विष्णु ने जमशेदपुर पूर्वी के मतदाताओं को चेताया कि वोट करते समय वे इस बात पर जरूर ध्यान दें कि जो व्यक्ति खुद सही जानकारी नहीं रखता, वह उनके क्षेत्र के विकास के लिए कितने योग्य होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें और एक समझदार, शिक्षित उम्मीदवार को चुनें जो क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर सके।

इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। जमशेदपुर पूर्वी के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी को लेकर यह विवाद सामने आने के बाद विपक्ष ने इस मुद्दे को भुनाना शुरू कर दिया है। सौरव विष्णु का कहना है कि लोगों को अपने प्रतिनिधि का चुनाव सोच-समझ कर करना चाहिए, ताकि उनके क्षेत्र का सही मायनों में विकास हो सके और आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य मिल सके।

इस घटना के बाद जमशेदपुर के लोगों में इस विषय पर चर्चा बढ़ गई है, और लोग इस मुद्दे पर विभिन्न दृष्टिकोण से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version