झारखंड

जमशेदपुर के होटल जीवा साकची में प्रथम भूमिहार महिला समाज का सावन मिलन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

सावन की धूम और हरे रंग का प्रभाव चारो ओर पड़ रहा है। वहीं सावन की मस्ती में लोग खूब ठुमके भी लगा रहे हैं। सावन के मौसम में रिमझिम बरसे सावन कार्यक्रम का भव्य आयोजन होटल जीवा, साकची में किया गया। जिसमें भूमिहार महिला समाज का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार और झारखंड की तीन सौ से अधिक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी की सदस्यों करुणा सिंह, सुधा कुमारी, सुरभि सिंह, वीणा सिंह, अर्चना सिंह, सीमा रॉय का विशेष योगदान रहा। 

कार्यक्रम की शुरुआत सभी को रोली कुंकुम लगा के स्वागत किया गया। दीप प्रज्जवलित करके और केक काट कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलित इस प्रोग्राम के विशेष अतिथिगण द्वारा किया गया, जिसमें प्रथम भूमिहार महिला समाज की पटना से आई हुई फाउंडर मेंबर श्रीमती उषा सिंह और श्रीमती रीता सिंह की उपस्थिति में हुई। प्रथम भूमिहार महिला समाज की पटना से आई हुई और जमशेदपुर भूमिहार समाज की कुछ महिलाओं को जिनमे श्रीमती उर्मिला सिंह, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्रीमती विमला सिंह, रंजू सिंह, लोयोला की टीचर जय श्री मैडम को कार्यकारिणी की सदस्यों ने पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।

जिसमें बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, प्रोग्राम की एंकरिंग चिंटू शर्मा ने की जिसमें उन्होंने अपने मधुर संगीत सुना कर श्रोताओं का मन मोह लिया, गणेश वंदना बरसा सिंह, कार्यकारनी समूह डांस, सोलो डांस को भी आयोजित किया गया, सावन क्वीन, मेहंदी प्रतियोगिता, Quiz, Funny games का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी लोगों को विशेष अतिथियों द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया और सभी आए हुऐ अतिथियों को रिटर्न गिफ्ट दे कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version