झारखंड

जमशेदपुर के सनातनियों द्वारा भव्य राममंदिर के दर्शन कर लौटने की खुशी में समाजसेवी रवि जयसवाल ने किया भव्य स्वागत।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर ।  झारखण्ड 

विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर के नेतृत्व में 2 फरवरी, 2024 को जमशेदपुर से पहला जत्था आस्था स्पेशल ट्रेन टाटानगर से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ था। अयोध्या नगरी में बने भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर को देखकर सभी  राम भक्त आज टाटानगर स्टेशन पहुंचे। उनके जमशेदपुर आगमन पर शहर के सनातनी लोगों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। 

वहीं मुख्य रूप से समाजसेवी रवि जयसवाल के दिशानिर्देश पर उनकी टीम ने आये सभी सनातनियों का आदर के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर रवि जयसवाल ने बताया कि 500 साल से भी अधिक हमारे बुजुर्गों ने जो संघर्ष एवं तपस्या किया था वह राम मंदिर अयोध्या में बन गया है और भगवान राम लला के दर्शन करके सभी सनातनी भगवान श्री राम के रंग में रंग गए है। यह रामराज्य नहीं तो और क्या है जहां लोग राममय हो गए है। उनके स्वागत में मुख्य रूप से रोहित सिंह, विकास सिंह, सुनील कुमार, दीपू सिंह और नीतू दुबे उपस्थित हुए। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version