सोशल न्यूज़

जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद जमशेदपुर आते ही कार्यक्षेत्र में सक्रिय हुए।

Published

on

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजॉय कुमार दिल्ली से लौटते ही पुनः जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका में नजर आ रहें हैं। कल जमशेदपुर में अपने चाहने वालों से मिलने के बाद आज दिनांक 9 मार्च 2021 को बहरागोड़ा के तीन पंचायत – महुदा, बरागारीया और मानुषमुरिया में ग्रामीणों से मुलाकात की। 

ग्रामीणों ने डॉ अजॉय कुमार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। डॉ अजॉय कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना साथ ही इन समस्याओं से निजात पाने के उपायों की भी चर्चा की। स्थानीय ग्रामीणों का डॉ अजॉय कुमार के प्रति लगाव देखकर अन्य कोंग्रेसी लीडर आश्चर्य चकित रह गए। 

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के वरीय महासचिव सह डॉक्टर अजॉय फैंस क्लब के सचिव रवि शंकर केपी ने बताया कि लंबे समय अंतराल के बाद भी उनकी छवि और उनके कार्य को कोई भूल नहीं पाया है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी उनकी चमक आज भी वैसी है। 

जानकारी के अनुसार भेंट-वार्ता का सिलसिला अभी जारी रहेगा। जिसमें डॉ अजॉय कुमार के साथ अन्य वरिष्ठ कोंग्रेसी नेता शामिल रहेंगे। 

आज के इस कार्यक्रम में डॉक्टर अजॉय कुमार जी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री आनंद बिहारी दुबे, श्री धर्मेंद्र सोनकर, श्री सामंता कुमार, श्री अतुल गुप्ता के साथ कई वरिष्ठ स्थानीय जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए।



 पढ़ें यह खास खबर – 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version