सोशल न्यूज़

जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजॉय कुमार का मानगो में हुआ स्वागत।

Published

on

जमशेदपुर : डॉक्टर अजॉय कुमार लगातार जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में अपने समर्थकों से मिल रहें हैं। आज मानगो विकास समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार नाथ सिंह के आवास में पहुंच कर समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों से मिले।

मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

डॉक्टर अजॉय कुमार ने सभी लोगों की बातों को ध्यान से सुना तथा उपस्थित सदस्यों को विश्वास दिलाया की मानगो विकास समिति को हर संभव मदद कर मानगो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान का प्रयास किया जाएगा।

मौजुद सदस्यों मे मुख्य रूप से श्री रवि शंकर केपी, श्री विपिन झा, श्री श्याम बिहारी सिंह, श्री मुरारी प्रसाद, श्री दया शंकर प्रसाद, श्री विकास जायसवाल, श्री प्रभूनाथ सिंह, हर्षित सिंह, कुशाग्र सिंह एवं अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद थे।

THE NEWS FRAME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version