सोशल न्यूज़

जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजॉय सर ने गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न गुरुद्वारे में माथा टेका।

Published

on

ज गुरू गोविंद सिंह जी की 355 वीं जयंती के अवसर पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजॉय सर ने  मानगो गुरुद्वारा और सोनारी गुरुद्वारा पहुंच कर माथा टेक गुरुजन का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा उन्हे शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर अजॉय सर ने सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए,  गुरुद्वारों में गुरुजन से गुरु गोविंद सिंह जी के द्वारा दिये उपदेशों को सुना और उसे आत्मसात किया।


डॉक्टर अजॉय सर ने जमशेदपुर पहुंचते ही अपनी गतिविधि बड़ा दी है। डॉक्टर अजॉय के समर्थक, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जमशेदपुर की जनता भी काफी उत्साहित हो गईं है। कल बहरागोड़ा में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के बाद आज जमशेदपुर में काफ़ी सक्रिय रहे। गुरुद्वारे का प्रोग्राम समाप्त करने के बाद वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री परविंदर सिंह जी के पिता के अंतिम संस्कार में पहुंच कर घर वालों को सांत्वना दी।

शाम को चार बजे मेरीन ड्राइव स्तिथ महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम ने उनके साथ फैंस क्लब के रवि शंकर केपी एवं त्रिलोक सिंह मौजुद रहे, ज़िला कांग्रेस के धर्मेंद्र सोनकर, बिरसनगर मंडल अध्यक्ष रवि राज, गीता सिंह, शेखर कुमार भी मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version