TNF News

जमशेदपुर के तुरिया बेड़ा गांव में राही ट्रस्ट ने किया कंबल और शैक्षणिक सामग्री का वितरण

Published

on

जमशेदपुर : आज दिनांक 22 दिसंबर 2024 को जमशेदपुर के एनएच-33 स्थित तुरिया बेड़ा गांव, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के पास, राही ट्रस्ट ने बढ़ती ठंड को देखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की। इस कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए भारी मात्रा में गर्म कपड़ों का भी वितरण किया गया।

गांव में पहुंचने पर यह देखा गया कि वहां के बच्चे और युवा शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, राही ट्रस्ट ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अपने उद्देश्य को जारी रखते हुए बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री जैसे कॉपियां, पेंसिल बॉक्स और अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जूते-चप्पलों का भी वितरण किया गया।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : एनआईटी जमशेदपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन संपन्न।

इस पहल से गांववासी अत्यंत प्रसन्न नजर आए। सामग्री पाकर ग्रामीणों ने राही ट्रस्ट के सदस्यों को आशीर्वाद दिया और उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में कंबल वितरण में विशेष योगदान के लिए रणवीर सिंह जी को धन्यवाद दिया गया। इसके अलावा, कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार, विकास साहनी, रितु शर्मा, बुलबुल निषाद, अदिति शर्मा, ग्राम के मुखिया मनोज बोदरा, विजय सोए, मनोज सोए, गणेश पाल, रणवीर सिंह, दीपक कुमार, प्रेम पना, और बीरसिंह हेंब्रम का सहयोग सराहनीय रहा।

राही ट्रस्ट की यह पहल न केवल ठंड से राहत दिलाने का माध्यम बनी, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version