झारखंड

जमशेदपुर का मान बढ़ाया है, जमशेदपुर की बेटी सागरिका पांडा ने।

Published

on

जमशेदपुर | झारखण्ड 

जमशेदपुर का नाम पुरे देश में एकबार फिर से चमक उठा है जिसका पूरा श्रेय जुगसलाई निवासी सागरिका पांडा जी को जाता है। बता दें की भिलाई के रायपुर में जील इंटरटेनमेंट एंड ब्लूमिंग आइकन्स एकेडमी (ZEAL Entertenment & Blooming Icons Academy) द्वारा आयोजित मिस / मिसेस एवम मिस्टर 2023 में मिसेस इंडिया केटेगरी  के तहत पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड से  झारखंड जमशेदपुर की मिसेस सागरिका पांडा को सम्मानित किया गया। 

इस अवार्ड शो का आयोजन 5 अप्रैल को भिलाई में हुआ था।  ऑडिशन के दौरान उन्होंने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया और मिसेस इंडिया 2023 की विजेता बनी। इस भव्य प्रितियोगिता का आयोजन डॉ निधि रावत के द्वारा किया गया था। जिसमें 15 से अधिक राज्यो के प्रतिभागियों ने विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत हिस्सा लिया। फैशन इंडस्ट्रीज की कई हस्तियां इस शो का हिस्सा बनी। जबकि अदिति गोवित्रिकर (2001 मिसेज वर्ल्ड) और प्रदीप पाली (क्राइम पेट्रोल प्रोड्यूसर) एवं नवनीत ग्रोवर, सन्नी फ्रैंसिस, डॉ बबिता त्रिपाठी जूरी मेंबर के रूप में उपस्थित थे। अदिति गोवित्रिकर के द्वारा विजेताओं को सम्मानित करते हुए ताज पहनाया गया। 

कौन हैं – मिसेस सागरिका पांडा?

जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित ट्रैफिक कालोनी, लाल बिल्डिंग, नियर दुर्गा मंदिर के पास सागरिका पांडा अपने पति मनोज कर के साथ रहती हैं। ये एक बिजनेस वुमेन हैं जो की घोड़ा चौक, जुगसलाई में ही कैलाश रिजेंसी होटल के ग्राउंड फ्लोर में Nucleus Family नामक सैलून चलाती हैं। इनके पिता – शिव शंकर पांडा, और माता – कल्पना पांडा हैं जो माँ तारिणी कालोनी, घाघीडीह, रोड नंबर 6, जमशेदपुर में रहते हैं।

जीवन में आगे बढ़ना और समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर विश्वास रखने वाली सागरिका पांडा को आज भला कौन नहीं जानता।  अपने आत्मविश्वास और सच्ची लगन के बल पर इन्होने एक बार यह बता दिया हैं की महिला अगर चाह ले तो वह हर मुकाम हर उम्र में पा सकती है जो उसका सपना होता हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए उन्होंने समाज की भी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और अपने हौसलों की उड़ान को रुकने नहीं दिया। बिना थके और बिना रुके वे हर उस महिला का मार्ग दर्शक बन गयी हैं जो अपने जीवन में हार मानने को विवश हो रही  हैं। हमें उम्मीद हैं उनसे प्रेरणा लेकर समाज की हर महिला आगे बढ़ने में विश्वास रखेंगी। 

“द न्यूज फ्रेम” की पूरी टीम की ओर से आपको अनंत शुभकामनायें। साथ ही देश की समस्त महिलाओं को शुभकामनायें जो अपने आत्मविश्वास को जागृत कर आगे बढ़ने के लिए प्रगतिशील हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version