झारखंड

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय का पदभार अब धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा को दिया गया।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड

आज दिनांक 05 सितंबर, 2023 को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय का पदभार धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा द्वारा उप प्रशासक के पद पर लिया गया। संजय  कुमार ने प्रभार देते हुए सभी कर्मियों का धन्यवाद किया, उन्होंने कहा की सबके सहयोग से ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स को शुरू किया जा सका। उप प्रशासक ने पदभार लेते ही कार्यालय के सभी पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण के साथ बैठक की। बैठक में निगम के अंतर्गत सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के कार्य क्षेत्र एवं उनके दायित्वों के बारे जानकारी उनके द्वारा ली गई। उप प्रशासक द्वारा खुले में पेशाब करने वालों पे कठिन करवाई करने का आदेश मिला है। उन्होंने सभी को कार्य के प्रति किसी प्रकार की अनियमित्ता नहीं बरतने को कहा। साथ ही जन शिकायत प्रणाली को दुरुस्त कर हर एक शिकायत को ध्यान में रखते हुए कार्यों को करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके कार्यों एवं निकाय के दायित्वों  के निर्वाहन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

THE NEWS FRAME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version