TNF News

जन कल्याण कार्यक्रमों का महाशिविर आज साकची रविन्द्र भवन में हुआ आयोजित। जमशेदपुर डीसी सहित पहुंचे जिला के प्रमुख पदाधिकारी।

Published

on

Jamshedpur : शनिवार 13 नवम्बर, 2021

केंद्र एवं राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं को सफल बनाने एवं उसके सफल क्रियान्वयन हेतु आज जमशेदपुर शहर में जिला पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रमुख पदाधिकारीगण,  कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, स्थानीय शहरी एवं ग्रामीण निवासी उपस्थित हुए। 

जन कल्याण कार्यक्रमों महाशिविर जमशेदपुर के कला केंद्र रविन्द्र भवन में आयोजित किया गया। जिसमें पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त श्री सूरज कुमार, जिला जज नलिन कुमार, डीडीसी श्री परमेश्वर भगत, डीआरडीए निदेशक सौरभ सिन्हा, SDO श्री संदीप कुमार मीणा, सहित पहुंचे जिला के प्रमुख पदाधिकारी।

इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य सरकार की जनयोजनाओं का सीधा प्रभाव और जानकारी आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचाने का है। 

मुख्य रूप से लगाए गए शिविर में 

1. डालसा (जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम)- इस शिविर में विधि एवं कानून सम्बंधित जानकारी एवं सुझाव प्राप्त किया जा सकता है।

2. झारखण्ड शिक्षा परियोजना, झारखण्ड – यहां से झारखण्ड शिक्षा से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

4. श्रम विभाग – केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा जारी श्रम अधिकारों एवं लाभों की उचित जानकारी प्राप्त करते हुए असंगठित मजदूर कार्ड के लाभ आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

5. जिला स्वास्थ्य समिति – स्वास्थ सम्बंधित जानकारी

6. अनुसूचित जाति/ जनजाति / अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पूर्वी सिंहभूम – इनसे सम्बंधित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

7. सामाजिक सुरक्षा एवं समाज कल्याण विभाग – यहां महिलाओं, बच्चों, कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के लीगल अधिकार, पेंशन सम्बंधित, आदि की विस्तृत जानकारी मिलेगी। 

8. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण – अमृत महोत्सव के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।

9. ग्रामीण विकास विभाग (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी) – ग्रामीण विकास से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी ।

10. कृषि विभाग (जिला भूमि संरक्षण कार्यालय) – जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन आदि की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

11. कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

जिला गव्य विकास कार्यालय, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत दुधारू मवेशी वितरण कार्यक्रम – पशुओं के स्वास्थ्य से लेकर उनके जीवनयापन तक कि विस्तृत जानकारी एवं उनके व्यवसाय सम्बंधित विशेष जानकारी।

12. केंद्रीय कारा घाघीडीह – कैदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों की खरीद हेतु।

13. प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि – यहां स्ट्रीट वेंडरों हेतु विशेष अधिकार एवं लोन की जानकारी।

14. वन विभाग – जंगल और वृक्ष का संरक्षण सम्बंधित जानकारी

15. स्थानीय बैंक जिनमें – बैंक ऑफ इंडिया,  केनरा बैंक, यूनियन बैंक आदि ने लोन उपलब्धता सम्बंधित जानकारी हेतु शिविर आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम का उद्घघाटन करते हुए उपायुक्त श्री सूरज कुमार ने विशेष बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि – 16 नवम्बर से 28 दिसम्बर के बीच जिला में आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार। कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। और जिला में प्रतिदिन 4 से 5 पंचायतों में यह शिविर लगाया जाएगा। आज के इस बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को व्यापक तैयारी के निर्देश दिए है।

बता दें कि 15 नवम्बर को झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं हेमन्त सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। 

पढ़ें खास खबर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version