सोशल न्यूज़

जनता सेवा समिति के मनोज मांझी ने महिला की करी सहायता

Published

on

Jamshedpur : बुधवार 1 सितंबर, 2021

आज एक भाई अपनी बहन के घर को बचाने के लिए जनता सेवा समिति के संरक्षक मनोज मांझी जी के पास जमशेदपुर, गोलमुरी स्थित कार्यालय में आया। इस गंभीर मामले को बड़ी ही तन्मयता के साथ उन्होंने सुना और इस व्यथा को खत्म करने का भी आश्वासन दिया।

बता दें कि गम्हरिया के रहने वाले एक व्यक्ति का यह पारिवारिक मामला है। कुछ दिनों पहले उनके बहन का विवाह घोड़ा बांदा के एक सक्षम परिवार में हुआ था। लेकिन अब ससुरवाले लड़की को काफी प्रताड़ित करते हैं।

जनता सेवा समिति के मनोज मांझी ने जल्द ही इस पर कार्यवाही करने और लड़के पक्ष को समझाने का भी निर्णय लिया। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में दुबारा ससुराल  पक्ष से उसे कोई तकलीफ नहीं होगी।

पढ़ें खास खबर– 

ब्रेकिंग न्यूज : बिरसानगर के 22 वर्षीय ब्राउन शुगर सप्लायर नन्हू तिवारी का तड़के सुबह हुआ मर्डर

तालिबानी अफगानिस्तान में अमेरिका का आज था अंतिम दिन। अब क्या होगा अफगानिस्तान का?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version