झारखंड

जनता की आवाज बनकर विधानसभा में उठाउंगी उनके मुद्दे और समस्याएं – पूर्णिमा साहू

Published

on

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में ली पद और गोपनीयता की शपथ, जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के विकास का लिया संकल्प, कहा- जनता की आवाज बनकर विधानसभा में उठाउंगी उनके मुद्दे और समस्याएं।

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर प्रणाम किया। इस भावुक क्षण को अपने जीवन का यादगार पल बताते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि मैं उस विधानसभा में प्रवेश कर रही हूं, जिसे मेरे ससुर और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बनवाया था।

यह भी पढ़ें : महानगर में ढाई लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य, कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण।

पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के जनता की आवाज बनकर विधानसभा में उनके हितों और समस्याओं को मजबूती से उठाएंगी। उन्होंने 86 बस्ती के मालिकाना हक की लड़ाई को प्राथमिकता देते हुए इसे कानून के दायरे में लाने की दिशा में काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर ऐतिहासिक पहल की थी। मेरा प्रयास रहेगा कि राज्य सरकार इस पर गंभीरता से संज्ञान ले और कानून बनाकर इसे अमल में लाए।

उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और विश्वास की बदौलत ही मैं आज लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंदिर में प्रवेश कर रही हूं। मेरा वादा है कि मैं उन्हें कभी निराश नहीं करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version