सोशल न्यूज़

छठ व्रतियों पर विशेष ध्यान दें जिला प्रशासन : सुधीर कुमार पप्पू

Published

on

जमशेदपुर, 4 नवंबर 2024: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को देखते हुए सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और समिति के अन्य सदस्य मिलकर सोनारी दोहमोहनी छठ घाट, डोबो पुल बालू घाट और श्यामा प्रसाद घाट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शांति समिति के सचिव और सदस्यों ने जिला प्रशासन से छठ व्रतियों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

THE NEWS FRAME

शांति समिति ने जिला प्रशासन से छठ घाटों पर निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है:

1. व्रतियों के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था।
2. छठ व्रति महिलाओं के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम का प्रबंध।
3. पर्याप्त मात्रा में हैलोजन लाइट की व्यवस्था, ताकि रोशनी की कमी न हो।
4. महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था।
5. छठ घाट पर आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध, जिससे किसी दुर्घटना की संभावना न हो।
6. मनचले और नशे की हालत में घाट पर आने वालों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी।
7. गाड़ियों की पार्किंग का विशेष ध्यान, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
8. छठ पूजा के दौरान टोल ब्रिज को बंद रखने की मांग।
9. घाट पर गोताखोर और एनडीआरएफ कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति, ताकि किसी भी आकस्मिक घटना से निपटा जा सके।
10. छठ घाट पर एंबुलेंस की व्यवस्था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
11. छठ घाट पर अवैध कब्जे और खरीद-बिक्री पर रोक लगाई जाए, ताकि श्रद्धालुओं के बीच कोई विवाद उत्पन्न न हो।

आज के इस निरीक्षण में सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के साथ समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी, सर्वेश कुमार, हरि दास, अशोक सिंह और भोलानाथ साहू भी मौजूद थे। शांति समिति का उद्देश्य है कि छठ पर्व सभी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न हो, जिसमें जिला प्रशासन का सहयोग आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version