सोशल न्यूज़

छठ एवं दिवाली के मद्देनजर केंद्रीय दीपावली एवं छठ पूजा समिति पश्चिम विधानसभा की बैठक विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 25 अक्टूबर, 2021

केंद्रीय दीपावली एवं छठ पूजा समिति पश्चिम विधानसभा की बैठक संयोजिका मंजू सिंह की अध्यक्षता में विधायक सरयू राय के बिष्टूपुर स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक सरयू राय उपस्थित हुए। बैठक में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों में विभिन्न तैयारियों हेतु चर्चा की गई। 

समिति के सह संयोजिका किरण सिंह ने क्षेत्र में अवस्थित छठ घाटों के विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। 

जिसमें घाटों की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, टेंट , माइक, चेंजिंग रूम, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, छठ व्रतधारियों के लिए पूजन सामग्री, चाय बिस्कुट की व्यवस्था सहित पर बात हुई। विधायक सरयू राय ने कहा की सभी आवश्यक तैयारियों हेतु मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी से वार्ता कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा। 

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महानगर प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि (व्यवसायी मामलों) आकाश शाह, सोशल मीडिया प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा, साकची (पश्चिम) मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनिता सिंह, मिष्टु सोना, काकोली मुखर्जी, पिंकी विश्वास, मानो महापात्रा, शुशीला सिंह, आरती मुखी, सीता देवी, सीमा गोस्वामी, उलीडीह मंडल महामंत्री प्रेस सक्सेना, इंदु शेखर सिंह मानगो मंडल महामंत्री नीरज साह, लखी मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

साथ ही इस कार्यक्रम में भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाअध्य्क्ष पंकज श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक भाषाई प्रकोष्ठ के जिलाअध्य्क्ष भागवत मुखर्जी भी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version