TNF News

चारा घोटाला के डोरण्डा कोषागार मामले में लालू यादव को तो उनके किए की सजा मिल गई, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने उपरोक्त मामले के उद्भेदन में विशलबलोअर की भुमिका निभाई थी।

Published

on

THE NEWS FRAME

Jamshedpur : सोमवार 21 फरवरी, 2022

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से 139₹ करोड़ अवैध निकासी मामलें में 5 वर्ष की सजा सुनाए जाने पर भाजमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्री श्रीवास्तव ने कहा श्री लालू यादव पर भ्रष्टाचार के जो भी आरोप लगे थे उनकी सजा उन्हें मिल गई। 27 वर्ष लगे लेकिन न्यायालय ने अपना काम किया और भ्रष्टाचार के मामले में दोषियों को सजा हुई।

झारखंड राज्य में भी एक पूर्व शासक ने अपने कार्यकाल में अनेकों भ्रष्टाचार और घोटाले किए है। उन मामलों में एसीबी जाँच भी चल रही है। लालू यादव के भ्रष्टाचार पर जब भी बात होगी तो झारखंड के भी तथाकथित विकास पुरूष का भी नाम सामने आएगा। लालू यादव चारा घोटाला के लूट का उद्भेदन करने में श्री सरयू राय ने विशलबलोअर की भुमिका निभाई थी और वे लंबे समय तक इस मामले को उजागर करने के लिए संघर्ष करते रहे। श्री राय ने झारखंड के पूर्व सरकार में हुए भ्रष्टाचारों और घोटालों के उपर से भी पर्दा उठाया है और कई पुस्तकें लिखकर भ्रष्टाचारियों की सच्चाई  से जनता को अवगत कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version