TNF News

चाकुलिया प्रखंड में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान का शुभारंभ

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

चाकुलिया प्रखंड में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री देवलाल उरांव एवं अंचलाधिकारी चाकुलिया श्रीमती जयवंती देवगम के द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान 05 जून से 12 जून 2023 तक चलाई जाएगी। रथ चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न गांव, टोला आदि का भ्रमण प्रत्येक दिन करेगें और इससे संबंधित जागुरूकता नाटक का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि रथ सभी पंचायतों में घूम घूम कर महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के समय बरती जाने वाली सावधानियों आदि के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा।

मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना,चाकुलिया, प्रखंड समन्वयक( SBM-G)/ PANCHAYAT,  BPO, मनरेगा, पंचायत सचिव एवं अन्य प्रखंड तथा अंचल स्तरीय कर्मी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version