क्राइम

चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI का एरिया कमांडर मंगरा लुगुन हुआ ढ़ेर।

Published

on

THE NEWS FRAME

दिनांक 16 दिसम्बर, 2021 को चाईबासा पुलिस ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के खिलाफ चाईबासा जिला के गोइलकेरा थाना अंतर्गत सारूगोड़ा पंचायत के ग्राम बुरूबेरेंग, लेपा एवं रेडदा के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।

खबर थी कि एरिया कमांडर मंगरा लुगुन अपने दल के कुछ सदस्यों के साथ चाईबासा जिला के सारूगोड़ा पंचायत के ग्राम बुरूबेरेंग, लेपा एवं रेडदा के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्रों में भ्रमणशील हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर चाईबासा जिला पुलिस तथा सीआरपीएफ 60Bn QAT द्वारा यह अभियान चलाया गया। 

इस अभियान के दौरान प्रातः लगभग सुबह 06.30 बजे गोइलकेरा थाना अंतर्गत पंचायत सारूगोड़ा के लेपा एवं रेड़दा जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के मंगरा लुगुन के दस्ता सदस्यों द्वारा चाईबासा जिला पुलिस टीम एवं सीआरपीएफ 60 BN QAT पर फायरिंग किया गया। जवाबी करवाई में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख PLFI उग्रवादी के सदस्य उक्त स्थान से भाग खड़े हुए। 

मुठभेड़ के उपरांत सर्च अभियान के दौरान PLFI उग्रवादी संगठन के एक सदस्य का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान PLFI एरिया कमांडर के तौर पर की गई। यह दो लाख का ईनामी उग्रवादी मंगरा लुगुन ही था। मंगरा लुगुन के रूप में इसकी पहचान की गई तथा सर्च के दौरान इसके लाश के पास से एक AK-47, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, पिट्ठू बैग, कंबल एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किये गए। 

चाईबासा जिला के गोइलकेरा थाना के अनुसार PLFI उग्रवादी मंगरा लुगुन पर पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में कुल 33 कांड दर्ज किये गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version