सोशल न्यूज़

चलती ट्रेन के नीचे गिरी लड़की। मेहबूब ने बहादुरी दिखाते हुए बचाई उसकी जान।

Published

on

THE NEWS FRAME

हादसा : शनिवार 12 फरवरी, 2022

अतुलनीय वीरता का परिचय देते हुए  मोहम्मद महबूब ने पटरियों पर मौत का इंतजार कर रही एक लड़की की जान बचाई। वे कारखाने की ओर लौट रहे थे तभी उनकी नजर एक लड़की पर पड़ी जो पटरियों पर गिर गई थी, महबूब ने उसकी जान बचा ली। 

बता दें कि यह घटना 5 फरवरी का बताया जा रहा है। जहां मध्य प्रदेश के भोपाल में रेलवे की पटरियों के बीच गिरी एक लड़की की जान बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे कूदकर एक व्यक्ति ने अपार वीरता का परिचय देते हुए लड़की की जान बचाई। 

यह हादसा रेलवे ट्रैक पर हुआ। पेशे से बढ़ई मोहम्मद महबूब काम के सिलसिले में अपनी फैक्ट्री लौट रहे थे, तभी उन्होंने सामने से आती एक मालगाड़ी को देखा। वे रुक गए और उसके जाने का इंतजार करने लगे तभी अचानक 37 वर्षीय एक लड़की पटरियों पर गिर गई। वह अपने माता-पिता के साथ खड़ी थी। यह देखकर सभी चौंक गए। 

तभी बहादुर मोहम्मद महबूब ने समय न गंवाते हुए और अपनी जान की परवाह किए बिना उस लड़की को बचाने के लिए ट्रैक पर कूद गए। मालगाड़ी ट्रैक पर दौड़ने लगी इस बात से अंजान वह लड़की उठने का प्रयास कर रही थी लेकिन महबूब ने उसे उठने नहीं दिया और तब तक ट्रैक पर लिटाये रखा जबतक मालगाड़ी चली नहीं गई। यह देख सभी लोग स्तब्ध रह गए।

मोहम्मद महबूब जानते थे कि उसे बचाने के लिए समय बहुत कम है फिर भी उसने लड़की की ओर छलांग लगा दी ओर रेंगते हुए लड़की के पास गए। लड़की की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महबूब ने बड़ी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए।

वहां उपस्थित कुछ लोगों ने उनकी इस बहादुरी का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। जो काफी वायरल भी हो रहा है।

Incredible bravery! 37 year old Mehboob was returning to his factory when he and some other pedestrians saw a goods train they stopped to let it pass a girl standing with her parents in fell on the tracks Mehboob sprinted dragged kept her head down @manishndtv @GargiRawat pic.twitter.com/IDqQiBLAv7

— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) February 12, 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version