झारखंड

चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह को भेजा गया जेल।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

सोनारी थाना अंतर्गत प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन आख़िरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गयी। बता दें की उसके खिलाफ सोनारी थाना में मारपीट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले में वांछित थी।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार सोनारी थाना कांड सं0- 63/2023 दिनांक – 22.04.2022, धारा – 448,323,387,34 भा0द0वि0 की प्राथमिकी अभियुक्त प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन उम्र – 26 वर्ष, पति – संतोष साव, पता – न्यु ग्वाला बस्ती, आशियाना गार्डेन के पीछे, थाना – सोनारी, जिला – पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर को काण्ड के अनुसंधान के क्रम में आज दिनांक – 29.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन पति – संतोष साव सोनारी थाना कांड सं0- 90/2023 दिनांक – 14.06.2022, धारा – 386,384,307,34 भा0द0वि0 में भी वांछित थी। वह अन्य कांडों में पूर्व में भी कई बार जेल जा चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version