क्राइम

गोली चलाने के आरोप में मानगो निवासी गिरफ्तार।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

दिनांक-01.07.2023 को, संकोसाई रोड न0-1, कचंन बिहार निवासी 23 वर्षीय, राहुल राव, पिता- निवास राव ने जान मारने की नियत से प्रियांशु राज चौहान पर गोली चलाने के आरोप में मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कि गयी थी। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के दिशा निर्देश में कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पुर्वी सिंहभुम जमशेदपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु0-1), पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम के द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त राहुल राव को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही से कांड में प्रयोग किया गया देशी कट्टा को भी बरामद किया गया। अभियुक्त राहुल राव को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version