क्राइम

जमशेदपुर: कैरेज कॉलोनी में गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी साहिल दास ने किया आत्मसमर्पण

Published

on

क्राइम जमशेदपुर: कैरेज कॉलोनी में गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी साहिल दास ने किया आत्मसमर्पण। बर्मामाइंस थाना कांड सं0-44/24, दि०-10.07.2024, धारा-103(i)/238/61(ii)/3(V) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट मामले में एक गिरफ्तार।

कांड का सारांश:
दिनांक 09.07.2024 की रात्री को बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र अन्तर्गत कैरेज कॉलोनी में गोली चलने की घटना हुई थी जिसमें शुभम सिंह (उम्र करीब 23 वर्ष, पिता-प्रवीन सिंह, पता-कैलाशनगर, बर्मामाइन्स) को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के आलोक में शुभम सिंह के भाई अनिल कुमार सिंह के फर्दव्यान पर शुभम के दोस्त साहिल दास उर्फ सलिल एवं उसके दोस्तों द्वारा षड़यंत्र रचकर हत्या करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें : जमशेदपुर: हाईवा चोरी कांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, चार अभियुक्त गिरफ्तार

अनुसंधान और गिरफ्तारी:
अनुसंधान के क्रम में साहिल दास उर्फ सलिल के छुपने के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की गई। पुलिस के दवाव के कारण साहिल दास उर्फ सलिल ने माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। तत्पश्चात उसे माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया।

पूछताछ के क्रम में उसने अपने अपराध को स्वीकार किया और बताया कि उसके चाचा गोपाल दास ने उसे एक पिस्तौल दिया था जिससे कैरेज कॉलोनी निवासी बसंत उपाध्याय को मारने की योजना बनाई जा रही थी। शुभम सिंह ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बरामदगी:
अनुसंधान के क्रम में साहिल दास उर्फ सलिल के निशानदेही पर घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर (स्टेशन रोड) से एक देशी कट्टा और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा को सोने की अंगूठी उतार कर दे दिया विधायक सुखराम उरांव ने।

छापामारी दल के सदस्य:

1. पुलिस उपाधीक्षक, नगर श्री सुधीर कुमार, जमशेदपुर
2. पु०नि० सह थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार दुबे, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
3. पु०अ०नि० मो० जफर अली, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
4. पु०अ०नि० दुति कृष्ण महतो, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
5. पु०अ०नि० मुकेश कुमार साव, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
6. पु०अ०नि० मनीष, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
7. पु०अ०नि० सुनिल कुमार भोक्ता, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
8. स०अ०नि० मंटू कुमार, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
9. स०अ०नि० संजय कुमार यादव, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
10. आ0/209 विनय पांडे, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
11. आ0/720 राजीव रंजन सिंह, बर्मामाइन्स थाना, जमशेदपुर
12. थाना शस्त्र बल के जवान

पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता से इस महत्वपूर्ण कांड का सफल उद्भेदन हो सका और अपराधियों को पकड़कर उनके हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version