TNF News

गोलियों की बौछार से थर्राया मानगो, अमरनाथ सिंह के भाई को किया गोलियों से छलनी।

Published

on

जमशेदपुर: स्वर्णरेखा परियोजना के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या। जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र के शांतिनगर में अपराधियों ने स्वर्णरेखा परियोजना में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने घर के पास गाड़ी में बैठे थे, जब एक युवक ने आकर उन पर सात गोलियां दागीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को भागते हुए देखा और उसकी पहचान मंटू सिंह के रूप में की गई है।

शक्तिनाथ सिंह के भाई अमरनाथ सिंह की भी पहले दुमका के बासुकीनाथ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें गणेश सिंह सहित कई लोग आरोपी हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में मानगो इलाके के सात से आठ अपराधी जेल से छूटे थे, जिन पर इस घटना को अंजाम देने का संदेह है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, डब्ल्यू सिंह के खिलाफ भी जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस में कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। उनकी वर्तमान में आदित्यपुर स्थित स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यालय में नियुक्ति उनके पिता के स्थान पर हुई थी।

वीडियो देखें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version