क्राइम

गोलमुरी थाना अंतर्गत सोने का चेन छिनतई करने वाला गया जेल।

Published

on

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

गोलमुरी थाना अंतर्गत जोहिला रोड, नियर जोहिला पार्क, टिनप्लेट, के पास दिनांक 15.03.2023 को दिन के 11.00 बजे दो उच्चकों ने सोने की चेन छिनतई कर ली। बता दें की कदानी रोड, टिनप्लेट थाना गोलमुरी की रहने वाली 47 वर्ष महिला ए नागमणि पति ए रमेश राव से आज सुबह 11 बजे के करीब दो अपराधियों ने जोहिला पार्क, टिनप्लेट के पास से सोने की चेन छीन ली। महिला ने इसकी शिकायत गोलमुरी थाना में जाकर की।  

तत्काल कार्यवाही करते हुए गोलमुरी थाना ने अपराधी पप्पु यादव उम्र 31 वर्ष पिता स्व० मंगरू यादव पता म०स० 271, हरि प्रसाद बागान, हरहरगुट्टु एवं रिसारत खान उम्र 31 वर्ष पिता रफीक खान पता म०सं०- 17, बिराच रोड, टिनप्लेट, दोनों को छिनतई में इस्तेमाल मोटर साईकल संख्या JH08A 3028 के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version