क्राइम

गोड्डा, सिमडेगा और गुमला में हुए मासूम बच्चियों के बलात्कार पर चर्चा अवश्य करें। क्यों और किसलिए? क्योंकि हमारे घरों में भी बेटियां हैं।

Published

on

THE NEWS FRAME

Crime डायरी : मंगलवार 19 अक्टूबर, 2021

देश में लगातार बलात्कर की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई बार बलात्कारी पकड़े जाते हैं जबकि कई बार खुलेआम घूमते पाए जाते हैं। बलात्कर की शिकार लड़कियां समाज में सर उठा के जी नहीं पाती वहीं कई बार इनकी हत्या कर दी जाती है। अपने लड़कों पर भी पाबंदी लगाए साहब।

आज हम झारखण्ड राज्य में हो रहे बलात्कर पर विशेष चर्चा करेंगे। झारखण्ड में हो रहे लगातार बलात्कर व्यवस्थापिका पर सवाल खड़े करता है।

अभी हाल में ही गोड्डा, सिमडेगा और गुमला से दर्दनाक मामले सामने आये हैं। जहां निर्दयतापूर्ण तरीके से छोटी बच्चियों के साथ हैवानियत की गई है।

गोड्डा

बता दें कि झारखंड के गोड्डा जिले के बोआरीजोर प्रखंड के एक अधेड़ व्यक्ति ने 12 वर्षीय एक बच्ची को पास के जंगल में ले जाकर बंधक बनाया और लगातार दो दिनों तक उसके साथ बलात्कर किया।
खबर मिलते ही गांव वालों ने बलात्कारी रिंचु सोरेन को पकड़ा और जमकर पीटा। इस पिटाई से आरोपी रिंचु सोरेन बेसुध हो गया।मौके पर पुलिस आई  और आरोपी को  अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिटाई से हुई आरोपी की मौत पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित लड़की के पिता को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्योंकि आरोपी के मौत का जिम्मेदार किसी को तो बनाया जाना था। खैर पुलिस प्रसाशन के सामने यहां बलात्कार छोटी बात हो गई।

हालांकि पीड़ित लड़की के पिता ने मृत रिंचु सोरेन के खिलाफ अपनी बेटी के बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। जबकि आरोपी रिंचु के भाई ने पीड़ित लड़की के पिता पर भाई की मृत्यु का प्राथमिकी दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक लड़की घर में अकेली थी और घर का काम कर रही थी। उस समय आरोपी रिंचु आया और लड़की के सिर पर गमछा लपेट कर घसीटते हुए जंगल में ले गया था।

जब माता पिता लौटे और लड़की को घर में न पाकर घबड़ा गए। उसकी खोजबीन शुरू कर दी।  दो दिन की खोज के बाद पता चला कि रिंचु सोरेन उनकी बेटी को जंगल की ओर ले गया था। ग्रामीणों के सहयोग से जंगल में खोजबीन के बाद लड़की को बरामद कर लिया गया।

सिमडेगा

कोलेबिरा थानान्तर्गत पास के कोकाधरा जंगल में किनबिरा के रहने वाले तीन व्यक्तियों ने मिलकर एक 17 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और  त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बलात्कारियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि दशाटोली जंगल से
1. रोहित बड़ाईक पिता – पेटे बड़ाईक
उम्र करीब 19 वर्ष और
2. संदीप बड़ाईक पिता – विष्णु बड़ाईक
उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जबकि आरोपी 3. शैलेश बड़ाईक पिता – रूपचंद बड़ाईक, उम्र करीब 30 वर्ष को खमनटांड़ जंगल से गिरफ्तार किया है।
इस काण्ड में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाईकिल को भी उनके साथ हिरासत में लिया गया है। सबसे दुःख की बात यह है कि इन बलात्कारियों में एक आरोपी लड़की का चचेरा भाई है।

गुमला

मामला 15 अक्टूबर का है। जहां दो बहनें अपने भाई के साथ पूजा घूमकर अपने घर वापस लौट रहीं थी। दसों आरोपियों ने इन दो लड़कियों को घेर लिया और भाई को मारकर भगा दिया। दोनों नाबालिग लड़कियों को सभी 10 युवकों ने बाईक में जबरजस्ती बैठा कर पास के जंगल ले गए। उसके बाद गैंगरेप किया। दोनों लड़कियां रिश्ते में चचेरी बहन हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रिय होकर एक आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी भी धर दबोचा गया है। 7 आरोपी अभी छिपे हुए हैं। जबकि एक अन्य आरोपी अजीत उरांव ने गिरफ्तारी और बदनामी के डर से घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

0 Comments

  1. RevolutionPrabhat

    October 19, 2021 at 5:31 PM

    अश्लील सिनेमा साहित्य के प्रचार प्रसार पर रोक लगनी चाहिए, नेटफिलिक्स, एडवेटाइज एवम् ऑनलाइन वीडियो पर तुरंत पाबंदी लगनी चाहिए

  2. The News Frame

    October 19, 2021 at 5:55 PM

    सही कहा आपने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version