झारखंड

गुलाम अहमद मिर्जा ने भारत यात्री जेबा खान को साल ओढ़ा कर किया सम्मानित।

Published

on

जमशेदपुर । झारखंड

आज दिनांक 4 जनवरी, 2024 को दिल्ली आईसीसी कांग्रेस ऑफिस में झारखंड के सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रवक्ता प्रदेश सचिव जेबा खान, LDM, नेशनल कोऑर्डिनेटर झारखंड इंचार्ज फिरोज खान द्वारा झारखंड प्रभारी जनाब गुलाम अहमद मिर्जा से भेंट मुलाकात करते हुए संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। इस अवसर पर गुलाम अहमद मिर्जा ने कहा की सभी लोग झारखंड में कांग्रेस के लिए काम करें और 14वें लोकसभा महागठबंधन को जिताने का काम करें। वहीं झारखंड में जो भी काम बचे हुए हैं वह जल्द से जल्द पूरा हो इसपर ध्यान रहे। ताकि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता का काम हो। इस काम को देखते हुए सभी लोग महागठबंधन को वोट दे और झारखंड में सरकार बनाएं। 

गुलाम अहमद मिर्जा ने भारत यात्री जेबा खान को साल ओढ़ा कर सम्मानित किया। और कहा आप जैसी महिलाएं कांग्रेस पार्टी में ईमानदारी से काम करती है, इसलिए कांग्रेस पार्टी मजबूत है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा झारखंड में महिलाओं के लिए काम हो। सभी महिलाएं मिलजुल कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करें। 

उपस्थित सभी ने गुलाम अहमद मिर्जा का धन्यवाद किया और कहा आपके साथ मिलकर हम झारखंड को और बेहतर बनाएंगे।

वीडियो देखें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version