TNF News

गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में एआईडीएसओ के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया…

Published

on

Giridih : सोमवार 13 दिसम्बर, 2021

आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन गिरिडीह जिला इकाई की ओर से गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ली और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना नैतिक समर्थन दिया।

सदस्यता अभियान में उपस्थित संगठन के प्रदेश सचिव मंडलीय सदस्या रिंकी बंसरीयार ने कहा संगठन अपने स्थापना काल से ही शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ में आंदोलन संगठित करते आया है और आने वाले दिनों में भी शिक्षा जगत की समस्याओं को लेकर भी छात्र संगठन एआईडीएसओ आंदोलन संगठित करेगा।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के राज्य कमिटी सदस्य प्रदीप कुमार यादव, शुभम झा गिरिडीह जिला से उमेश कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा, धीरज कुमार तिवारी, विकास कुमार, सुधीर कुमार, प्रिंस कुमार, कौशल किशोर, बंटी कुमार तथा गिरिडीह जिला के अन्य सदस्य शामिल हुए।

THE NEWS FRAME

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version