झारखंड

गायत्री परिवार के युवाओं ने 30 स्थानों पर नौ कुंडीय यज्ञ करवाया

Published

on

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल ने मिलकर पूर्वी सिंहभूम जिले के 30 स्थानों पर 9 कुंडिया राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ संपन्न करवाया। जबकी पहला नौ कुंडीय महायज्ञ वर्ष 2023 के वृक्षारोपण  पूर्णाहुति के अवसर पर अक्टूबर महीने में श्रीनाथ शिखर, मानगो के परिसर में किया गया, तब मन में यह भाव आया की आने वाले समय में मुंबई अश्वमेध यज्ञ की सफलता हेतु अलग-अलग 24 स्थनों पर 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ करवाया जाए। जो की संकल्प में परिवर्तित हुआ एवं जिसके लिए आशीर्वाद गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से भी प्राप्त हुई। 

THE NEWS FRAME

अब तक पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 11 प्रखंडों में 30 स्थानों पर 9 कुंडिय गायत्री महायज्ञ संपन्न हो चुका है तथा माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 तक यह आगे भी जारी रहेगा। इन यज्ञीय सृंखला के माध्यम से 10000 से ज्यादा लोगों तो गुरुजी के बिचारों को पहुंचाया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से इंटर्नशिप में आई तीन देवकन्याओं के साथ-साथ टोली के संचालक श्री  गुरुदेव महतो जी का भरपूर सहयोग मिला। 

यह आयोजन जमशेदपुर के  मानगो, साकची, बारीडीह, भुइयांडीह, भालूबासा, कदमा, सोनारी, आदित्यपुर, गालूडीह, चाकुलिया, नर्शिगगढ़, कोकपारा, घाटशिला आदि कई स्थानों पर संपन्न हुआ।  इस आयोजन को सफल बनाने में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने अपना तन-मन-धन लगाया।      



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version